| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

"गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, सावन व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।"

 गुरु पूर्णिमा पर काशी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के


पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी पहुंचकर सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोककल्याण की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिस पर उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, सुगम दर्शन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री