| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चाइनीज मांझा बेचने, खरीदने और उड़ाने वालों पर होगी प्राथमिकी

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

वाराणसी। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से बाइक सवार की मौत की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मांझा बेचने, खरीदने अथवा उससे पतंग उड़ाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


11 अक्टूबर को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इसकी बिक्री और उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अभियान के तहत कितनी प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

 एयर शो को लेकर यातायात व्यवस्था की समीक्षा

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने मिशन शक्ति 6.0, वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 तथा आगामी एयर शो की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की।

एयर शो और वीवीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, बैरियरिंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था, डबल बैरियरिंग, वॉच टावर, सीसीटीवी कैमरे, पीए सिस्टम और खोया-पाया केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। यातायात संचालन के लिए प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी तैयार रखने तथा रिंग रोड और एनएच-19 के माध्यम से यातायात संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

आपात स्थिति में अस्पतालों तक पहुंचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के साथ जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनीत भटनागर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: विजय कुमार

 जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज