सपा नेता एड. रामबहादुर ने शाहबाद और सैफनी में किया जनसंपर्क, SIR प्रक्रिया को लेकर किया जागरूक
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट
शाहबाद (रामपुर)। समाजवादी पार्टी के नेता एडवोकेट रामबहादुर ने रविवार को शाहबाद, सैफनी और ताजपुर बहेटा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मतदाता सूची में SIR प्रक्रिया के तहत नाम कटने के मामलों को लेकर लोगों को जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान एडवोकेट रामबहादुर शाहबाद क्षेत्र के ग्राम रुस्तमनगर निवासी टेनी खां के इंतकाल पर उनके दफन में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
इसके बाद शाहबाद में उन्होंने अपने साथियों एवं समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनावी माहौल और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनने की अपील की।
इसके उपरांत एडवोकेट रामबहादुर ने सैफनी क्षेत्र के ताजपुर बहेटा में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची की जांच करने की अपील
एडवोकेट रामबहादुर ने कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम कटने के मामलों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की जांच करना और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज होना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम नहीं होने या कटने की स्थिति में नियमानुसार दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए जनसंपर्क के साथ-साथ मतदाता जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
जनहित की खबरें, जनता की आवाज़।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें