| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

यूपीआई पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर

  जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर। यूपीआई (UPI) से होने वाले भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मंजूर चौक, पान दरीबा में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।


धरने में शामिल व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह का शुल्क छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो व्यापारी यूपीआई भुगतान के बहिष्कार सहित आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

जिला अध्यक्ष ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन यूपीआई के माध्यम से होने वाले भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने के किसी भी प्रस्ताव का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस शुल्क को तत्काल वापस लिया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी


।

धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने ‘व्यापार मंडल जिंदाबाद’, ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’ और ‘एमडीआर हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए। मंजूर चौक, पान दरीबा में करीब तीन घंटे तक धरना जारी रहा।

नगर मजिस्ट्रेट ने लिया ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सालिग्राम ने प्राप्त किया। व्यापारियों ने ज्ञापन के जरिए यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग उठाई।


ये व्यापारी रहे उपस्थित

धरना-प्रदर्शन में शैलेंद्र शर्मा, शहीद शम्सी, शाकेब अहमद, प्रदीप खंडेलवाल, हारिस शम्सी, इमरान सलीम, बिलाल शम्सी, शुएब, मुहम्मद खान, मुकेश आर्य, वाजिद अली, जगन्नाथ चावला, उजैर अहमद, अर्शीफ शम्सी, फैसल हबीब, अनिल अरोड़ा, मोहसिन खान, पुष्कर अग्रवाल, मुराद खान, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, नजमी खान, तोसीफ खान, पप्पू सलीम, नासिर खान और हसीन खान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज