महाराज अग्रसेन के सिद्धांत सामाजिक समरसता का आदर्श : सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
वाराणसी। महाराज श्री अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से मैदागिन स्थित महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारियों ने महाराज अग्रसेन को नमन किया। इस अवसर पर अग्रसेन वाटिका में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, चेयरमैन, गृह विभाग स्थायी समिति, भारत सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज अग्रसेन के सामाजिक सिद्धांत और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प मूल रूप से एक ही मानवीय एवं कल्याणकारी सोच के दो रूप हैं। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजवाद और आर्थिक समानता के आदर्शों के लिए स्मरण किए जाते हैं।
उन्होंने महाराज अग्रसेन के ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सर्वसमावेशी सोच, सामाजिक सहयोग और समानता की भावना को दर्शाता है। महाराज अग्रसेन के विचार आज भी सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर चंद्र अग्रवाल ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी शालिनी अग्रवाल ने निभाई।
इस अवसर पर समाज के उपसभापति बल्लभ दास अग्रवाल, हरिमोहन साह, लायन दीपक अग्रवाल, शशिबाला साह, डॉ. मधु अग्रवाल, रूबी साह, बृजकमल दास अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, गरिमा टकसाली, पवन मित्तल, पंकज अग्रवाल, गिरधर दास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें