गांधी जयंती पर बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वच्छता अभियान
बरकछा, मिर्जापुर, गांधी जयंती के अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट, डीडीयू कौशल केंद्र द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में प्रो. बी. एम. एन. कुमार, परिसर प्रभारी, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बीएचयू तथा डॉ. आर. एस. मिश्रा, पाठ्यक्रम समन्वयक, डीडीयू कौशल केंद्र, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान डॉ. प्रिया सिंह, सहायक प्राध्यापिका, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। इस अवसर पर अन्य शिक्षकगण का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता करते हुए साफ-सफाई की और स्वच्छता के महत्व को समझा। विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर बनाए रखने का संकल्प लेते हुए संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ परिसर” की भावना को मजबूत किया गया। साथ ही महात्मा गांधी के स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता के विचारों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया।
इस अभियान की संकल्पना, पहल एवं सफल आयोजन में बी.वोक. हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट के तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य कुमार एवं वंश पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। उनके समन्वित प्रयासों को हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता मिली, जिसके परिणामस्वरूप स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग की इस पहल ने स्वच्छ, हरित एवं जिम्मेदार परिसर के निर्माण के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
रिपोर्टर- विजय कुमार, रिपोर्टर



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें