| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

पुलिस से मुठभेड़ में गौ-तस्कर के पैर में लगी गोली, घायल होकर गिरफ्तार

चार गोवंश, तमंचा-कारतूस, पिकअप, बाइक और मोबाइल बरामद

जौनपुर। (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)
विजय कुमार की रिपोर्ट।

तेजीबाजार थाना पुलिस की शुक्रवार देर रात गौ-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके कब्जे से चार गोवंश, 315 बोर का देसी तमंचा, कारतूस, गौ-तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।


घायल आरोपी की पहचान चंदौली जनपद के रेवसा निवासी छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चंदौली और सैयदराजा थानों में भी गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौ-तस्कर पिकअप वाहन में गोवंश लादकर हैदरपुर की ओर से जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मखदूमपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान हैदरपुर की ओर से एक बिना नंबर की सफेद पिकअप आती दिखाई दी। उसके पीछे एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चल रही थी। पुलिस टीम ने पिकअप चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन को ग्राम पूरामोहब्बत के पास मखदूमपुर की ओर मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई।


पुलिस के अनुसार, टीम के नजदीक पहुंचने पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग भी की।

मौके की तलाशी के दौरान पुलिस ने चार गोवंश, जिसमें एक गाय और तीन साड़ शामिल हैं, बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, बिना नंबर की सफेद पिकअप, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और की-पैड मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शान मोहम्मद खान, उपनिरीक्षक राम बिहारी समेत तेजीबाजार थाना पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज