| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 शिवपुर में निकली श्रीराम बारात, विवाह की झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

वाराणसी। शिवपुर की ऐतिहासिक रामलीला के अंतर्गत शुक्रवार की रात श्रीराम बारात महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम की बारात निकलने से लेकर जनकपुरी पहुंचने, विवाह एवं विदाई तक की मनोहारी झांकियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।


श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को फूलों से सजे आकर्षक रथों पर विराजमान कर बारात निकाली गई। बारात में गुरु विश्वामित्र, राजा दशरथ सहित बड़ी संख्या में बाराती शामिल रहे। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, हाथी-घोड़े और विद्युत सजावट से सजी झांकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थीं।


रामलीला मंच को आकर्षक ढंग से जनकपुरी का स्वरूप दिया गया था। बारात के जनकपुरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह की लीला का मंचन किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया।

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज