यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ के रूप में मनाया गया। व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन से दूर रहकर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 18 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने का संगठन विरोध करेगा। इसी निर्णय के तहत सभी प्रांतीय संगठनों को अपने-अपने प्रदेशों में 2 अक्टूबर से विरोध कार्यक्रम शुरू करने का आह्वान किया गया था।
इसी क्रम में रामपुर में गांधी समाधि स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई दिवस’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया और कहा कि आज यूपीआई के माध्यम से कोई लेन-देन नहीं किया जाएगा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीआई वर्तमान समय में व्यापारियों और आम ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया जाना व्यापारियों और ग्राहकों के हित में नहीं है। संगठन द्वारा यूपीआई को पूर्व की तरह शुल्क मुक्त बनाए रखने की मांग को लेकर आगे भी आंदोलन और विरोध कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।
शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से अपील की कि 2 अक्टूबर को यूपीआई से लेन-देन न करें और एमडीआर शुल्क के विरोध में चलाए जा रहे संघर्ष में अपना सहयोग दें। उन्होंने ग्राहकों से भी इस अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया।
व्यापार मंडल ने कहा कि एमडीआर शुल्क का मुद्दा केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग को लेकर आगे भी मजबूती से अपनी बात रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, शाहिद शम्सी, शुएब, मोहम्मद खान, हारिस शम्सी, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, बिलाल शम्सी, इमरान, सलीम, उज़ैर अहमद, पुष्कर अग्रवाल, वाजिद अली, नजमी खान, हरीश अरोरा, जगन्नाथ चावला, मुराद खान, नीटू चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ, रामपुर रफीउल्लाह खान
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें