| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भारत भारतीय स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती

वाराणसी जन-जन की आवाज न्यूज 24। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को भारत भारतीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वच्छता के संदेश पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सभी के सामने रखा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की आयोजक सुश्री बबिता यादव रहीं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रामजनम निषाद, साहिबा, अरविंद गौंड, कन्हैया सर, धर्मेंद्र निषाद, शिवा, तुबा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।


प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन, ईमानदारी, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि युवा पीढ़ी सत्य, अहिंसा, परिश्रम और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट : विजय कुमार
जन-जन की आवाज न्यूज 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज