| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

शिवपुर स्टेशन का अरसों बाद जीर्णोद्धार, अमृत भारत योजना से बदल रही तस्वीर

वाराणसी। लंबे समय बाद शिवपुर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और विकास का काम तेजी से शुरू हो गया है। अमृत भारत योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के माध्यम से स्टेशन को आधुनिक और यात्री सुविधाओं से बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग चौड़े रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित शेड में संचालित रेलवे के विभिन्न कार्यालयों को हटाकर नए एवं बेहतर भवनों का निर्माण शुरू हो गया है।

स्टेशन परिसर में लगी लोहे की रेलिंग और चारदीवारी को भी हटाया जा रहा है। इसके स्थान पर ईंट से मजबूत चारदीवारी बनाई जाएगी।

100 बाइक, 50 कार और 50 थ्री-व्हीलर की पार्किंग

यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 बाइक, 50 कार और 50 थ्री-व्हीलर खड़े किए जा सकेंगे।

प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर यात्रियों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों प्लेटफार्मों पर रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

40 वाटर बूथ और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था

यात्रियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर करीब 40 वाटर बूथ लगाए जाने की योजना है। इसके साथ ही हाईमास्ट और बेहतर लाइट डेकोरेशन से स्टेशन परिसर को रोशन किया जाएगा।

प्लेटफार्म नंबर एक पर रेलवे कार्यालय से सटे स्थान पर यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। वहीं कंस्ट्रक्शन डिप्टी कार्यालय का निर्माण भी शुरू हो गया है। इस भवन में पूरे जोन के कंस्ट्रक्शन विभाग से संबंधित कार्यालय संचालित होंगे।


अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के साथ शिवपुर स्टेशन की तस्वीर बदलने लगी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ परिसर अधिक व्यवस्थित और आधुनिक नजर आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: विजय कुमार
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज