| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली मशाल यात्रा

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई की ओर से चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे, छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस से लंका गेट तक मशाल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।


मशाल यात्रा के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य विश्वविद्यालय में सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना और छात्रहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।

छात्रनेता अंशुमान रघुवंशी अंशुम ने कहा कि छात्रों की मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिसर की सुरक्षा, छात्रहित और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े सवालों का विषय है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की समस्याओं और मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल चाहते हैं। प्रशासन से अपेक्षा है कि छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरने के नौवें दिन निकाली गई मशाल यात्रा के माध्यम से छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है। छात्रों ने प्रशासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

मशाल यात्रा में मुख्य रूप से पल्लव सिंह, अनुराग, अंश शुक्ला, अभिषेक शर्मा, रोशन केशरी सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज