| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 व्यापार मंडल ने किया पौधरोपण, लोगों को पौधे लगाने का दिया संदेश

सिंधोरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया।



कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान माना गया है, क्योंकि पेड़ हमें बिना किसी स्वार्थ के ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है।



उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी अन्य पावन अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रमेश विश्वकर्मा (अध्यक्ष), जनार्दन चौरसिया, गुड्डू पटेल, राजेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, भारत जायसवाल सहित व्यापार मंडल के अन्य सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया।

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज