| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

विश्वनाथ धाम में गांधी-शास्त्री को किया याद

जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

वाराणसी। विजय कुमार की रिपोर्ट।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किए गए। इस दौरान प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा धाम स्थित सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन कर दोनों महान विभूतियों के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत श्री काशी विश्वनाथ धाम के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।


विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

वहीं, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी याद किया गया। वक्ताओं ने उनके प्रसिद्ध संदेश ‘जय जवान, जय किसान’ के माध्यम से देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित किया तथा बताया कि शास्त्री जी का जीवन सादगी और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है।


गोष्ठी में उपजिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने कार्य एवं जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभावना के वातावरण में संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज