रामनगर में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान के बाद किया गया पौधरोपण, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
रामनगर (वाराणसी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में इंडियन ऑयल की ओर से कोदोपुर स्थित रामेश्वरम फिलिंग स्टेशन एवं पैराडाइज लॉन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान में इंडियन ऑयल से जुड़े पुनीत प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, कुमार संवत सहित अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं श्याम कुमार केसरी, उत्कर्ष केशरी एवं उद्भव केसरी ने भी अभियान में सहयोग करते हुए स्वच्छता कार्य में अपना योगदान दिया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत सामाजिक संस्था अभिनव विचार की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था से जुड़े अमूल्य चन्द्र सिन्हा, नुरूल शेख, सपन सिंह एवं अनिल सिंह पटेल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हैं।
रिपोर्ट : विजय कुमार
जन जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें