| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भावेश सेठ बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष

वाराणसी (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए भावेश सेठ को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष भावेश सेठ ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।


भावेश सेठ ने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जोड़ने तथा समाज के लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा कि भावेश सेठ को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और ओबीसी समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विजय कुमार की रिपोर्ट
जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज