| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 48 घंटे बाद भी सुलग रहा मड़ौली का पंखा गोदाम, फिर भड़की आग

वाराणसी (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। मड़ौली स्थित पंखा गोदाम में लगी आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी है। बुधवार भोर में गोदाम के भीतर सुलग रही चिंगारियां अचानक फिर शोला बनकर भड़क उठीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



बताया जा रहा है कि पंखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ सॉल्वेंट अत्यधिक ज्वलनशील हैं। इसी वजह से आग बुझने के बाद भी गोदाम के भीतर से धुआं और चिंगारियां उठती रहीं। बुधवार भोर में सुलगती चिंगारियों के दोबारा शोला बनने से आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया।

वहीं, आग की भीषण गर्मी के कारण गोदाम की बिल्डिंग की बीम भी झुक गई है। इससे बेसमेंट में जाकर आग के वास्तविक स्रोत तक पहुंचना अग्निशमन कर्मियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। आग के पूरी तरह शांत न होने से गोदाम में लगातार निगरानी और सावधानी बरती जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण को लेकर अभी रहस्य बरकरार है।


— विजय कुमार, रिपोर्टर वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज