| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 वाराणसी में मिशन शक्ति की 200 महिला पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

वाराणसी: पुलिस आयुक्त के नेतृत्व और अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव की देखरेख में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस विभाग और पीरामल संस्थान के साझा प्रयास से आयोजित इस प्रशिक्षण में आयुक्तालय के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों में तैनात 200 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।



प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाना था। इस दौरान उन्हें मन को शांत रखने, ध्यान लगाने, एकाग्रता बढ़ाने, तनाव को संभालने, आत्म-जागरूकता और भावनाओं पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ दया, सहानुभूति और नागरिकों से बेहतर संवाद करने का प्रशिक्षण दिया गया।


यह प्रशिक्षण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समूह चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास, अनुभव साझा करने और ध्यान सत्रों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सीखा कि कठिन परिस्थितियों में खुद को कैसे संभालना है और लोगों के साथ मानवीय व्यवहार कैसे करना है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा और मजबूत करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संतोष सिंह, तृप्ति मिश्रा, सीमा चक्रवर्ती और ऐमन शाहीन ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजय कुमार वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज