| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

वाराणसी। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां थीं।


अंबेडकर पार्क से कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। कचहरी की ओर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर मार्च को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए।

सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस के लिए अजय राय और वाराणसी के मतदाताओं का सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आरोपों और शिकायतों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच की मांग की।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदाता की स्वतंत्रता और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के सामने रखने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए।

वाराणसी लोकसभा चुनाव-2024 को निरस्त करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही जिन चुनावों को लेकर कांग्रेस ने आपत्तियां जताई हैं, उन्हें निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई।

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव भवन, ज्ञान मंडल प्लाजा, मैदागिन से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन में वाराणसी लोकसभा चुनाव-2024 को निरस्त कर दोबारा कराने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में हुए चुनावों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुनः चुनाव कराने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा पूर्व में उठाए गए चुनाव संबंधी मुद्दों का भी हवाला दिया। इनमें महाराष्ट्र चुनाव, ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति, महादेवपुरा से जुड़े कथित वोट चोरी के आरोप, वोटर अधिकार यात्रा और हरियाणा चुनाव से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने 23 सितंबर 2026 को प्रकाशित द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों को दोहराया।

प्रदर्शन में फसाहत हुसैन, चंचल शर्मा, संजीव सिंह, रोहित दुबे, सैयद आदिल, राजीव राम, अशोक सिंह, अनुभव राय, महेश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, वकील अहमद अंसारी, मयंक चौबे वर्मा, अनुराधा यादव, रेनू चौधरी, मधु सिंह और संगीता रावत सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज