संदेश

| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  जय जवान, जय किसान' के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि ​ लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री की पावन जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ​ सादगी और संघर्ष के प्रतीक थे शास्त्री जी ​इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को याद करते हुए कहा कि वे अपनी असाधारण सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के लिए देशवासियों के दिलों में हमेशा जीवित हैं। उनका दिया गया अमर नारा 'जय जवान, जय किसान' आज भी स्वतंत्र भारत के लिए एक राष्ट्रीय मंत्र की तरह है, जो देश के सैनिकों और अन्नदाताओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव प्रकट करता है। ​ खाद्यान्न और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता का संकल्प ​मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी के नेतृत्व में 1965 क...
चित्र
  गांधी जयंती पर प्रतिमा की सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प आजमगढ़।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गांधी जी के बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शारदा गुप्ता उर्फ आनंद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी केवल किसी एक वर्ग या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे भारत के राष्ट्रपिता हैं। उनका जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और...
चित्र
  गांधी जयंती पर मंडलायुक्त ने कार्यालय भवन पर कराया ध्वजारोहण गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं, बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी: मंडलायुक्त आजमगढ़ (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। गांधी जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त विवेक की मौजूदगी में कार्यालय भवन पर अपर आयुक्त-न्यायिक डॉ. अर्चना द्विवेदी एवं अपर आयुक्त ज्योति राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं छात्राओं ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत मंडलायुक्त विवेक ने अपने कार्यालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त विवेक ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, देश सेवा और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं, बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी। उनकी अहिंसा सक्रिय अहिंसा थी। महान वही है जो विरोधों से भागता नहीं, बल्कि व...
चित्र
  भारत भारतीय स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती वाराणसी जन-जन की आवाज न्यूज 24। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को भारत भारतीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वच्छता के संदेश पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सभी के सामने रखा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्द्रशेखर प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की आयोजक सुश्री बबिता यादव रहीं। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रामजनम निषाद, साहिबा, अरविंद गौंड, कन्हैया सर, धर्मेंद्र निषाद, शिवा, तुबा सहित अन्य शिक्षक-शिक्...
चित्र
  भावेश सेठ बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष वाराणसी (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए भावेश सेठ को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष भावेश सेठ ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। भावेश सेठ ने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जोड़ने तथा समाज के लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वह...
चित्र
  रामनगर में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान के बाद किया गया पौधरोपण, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि रामनगर (वाराणसी)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में इंडियन ऑयल की ओर से कोदोपुर स्थित रामेश्वरम फिलिंग स्टेशन एवं पैराडाइज लॉन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान में इंडियन ऑयल से जुड़े पुनीत प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, कुमार संवत सहित अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं श्याम कुमार केसरी, उत्कर्ष केशरी एवं उद्भव केसरी ने भी अभियान में सहयोग करते हुए स्वच्छता कार्य में अपना योगदान दिया। स्वच्छता अभियान के उपरांत सामाजिक संस्था अभिनव विचार की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था से जुड़े अमूल्य चन्द्र सिन्हा, नुरूल शेख, सपन सिंह एवं अनिल सिंह पटेल ने पौधरोपण कर पर्यावरण संर...
चित्र
  पुलिस से मुठभेड़ में गौ-तस्कर के पैर में लगी गोली, घायल होकर गिरफ्तार चार गोवंश, तमंचा-कारतूस, पिकअप, बाइक और मोबाइल बरामद जौनपुर। (जन जन की आवाज न्यूज़ 24) विजय कुमार की रिपोर्ट। तेजीबाजार थाना पुलिस की शुक्रवार देर रात गौ-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ-तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके कब्जे से चार गोवंश, 315 बोर का देसी तमंचा, कारतूस, गौ-तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी की पहचान चंदौली जनपद के रेवसा निवासी छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चंदौली और सैयदराजा थानों में भी गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ...
चित्र
  व्यापार मंडल ने किया पौधरोपण, लोगों को पौधे लगाने का दिया संदेश सिंधोरा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान माना गया है, क्योंकि पेड़ हमें बिना किसी स्वार्थ के ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी अन्य पावन अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष...
चित्र
  चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली मशाल यात्रा वाराणसी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई की ओर से चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे, छात्रहित, परिसर की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस से लंका गेट तक मशाल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। मशाल यात्रा के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य विश्वविद्यालय में सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना और छात्रहित से जुड़े विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। छात्रनेता अंशुमान रघुवंशी अंशुम ने कहा कि छात्रों की मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परि...
चित्र
  सीपी ने मातहतों को दिलाई स्वच्छता की शपथ वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को समाज और राष्ट्र के विकास से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने...
चित्र
  गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान वाराणसी । गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गंगापुर नगर पंचायत परिसर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद किया गया। इस अवसर पर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि स्वच्छ नगर के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारी निरंतर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम सेठ ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए आवश्यक बताया था। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें और कूड़ा-कचरा नि...
चित्र
  गांधी व शास्त्री जयंती पर मंडलायुक्त व डीएम ने दी श्रद्धांजलि सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान वाराणसी। विजय कुमार की रिपोर्ट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। आयुक्त सभागार एवं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त ने अर्पित किए श्रद्धासुमन आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी औ...
चित्र
  विश्वनाथ धाम में गांधी-शास्त्री को किया याद जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि वाराणसी। विजय कुमार की रिपोर्ट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किए गए। इस दौरान प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा धाम स्थित सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन कर दोनों महान विभूतियों के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत श्री काशी विश्वनाथ धाम के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े महत...
चित्र
  मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया वाराणसी जंक्शन का निरीक्षण वाराणसी । उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 1, पुराने पैदल पुल, प्लेटफॉर्म नंबर 8/9, नए पैदल पुल तथा सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहता स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्री संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित नियमावली के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रेल कर्मचारियों की नियमित काउंसलिंग किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि संरक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, सहायक खंड अभियंता मौर्य विनय कुमार, सहायक विद्युत अभियंता संकल्प उपाध्याय, सहायक दूरसंचार अभियंता भसूली प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रेलकर्मी मौजूद रहे। रिपोर्टर – विजय कुमार जन...
चित्र
  गणेश प्रसाद वर्णी की 153वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई विजय कुमार, रिपोर्टर जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 वाराणसी । श्री स्याद्वाद महाविद्यालय, भदैनी के संस्थापक गणेश प्रसाद वर्णी की 153वीं जन्मजयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र, भेलूपुर में मनाई गई। कार्यक्रम मुनि धर्मसागर महाराज एवं मुनि भावसागर महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर फूलचन्द जैन ‘प्रेमी’, प्रोफेसर अशोक कुमार जैन, संजय जैन, उपाध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज, किशोरकांत गोरावाला, विनोद जैन तथा महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार जैन ने गणेश प्रसाद वर्णी एवं जैन आचार्यों के चित्रों का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मुनि भावसागर महाराज ने कहा कि गणेश प्रसाद वर्णी ने देशभर में अनेक शिक्षण संस्थाओं एवं गुरुकुलों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष परिस्थितियों में उन्होंने वाराणसी में श्री स्याद्वाद महाविद्यालय की स्थापना की। उन्होंने बताया कि गणेश प्रसाद वर्णी जन्म से जैन नहीं थे, बल्कि पद्मपुराण के स्वाध्याय के माध्यम से जैन धर्म ...
चित्र
  यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’ जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर  ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट रामपुर । यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ के रूप में मनाया गया। व्यापारियों ने यूपीआई लेन-देन से दूर रहकर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में 18 राज्यों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने का संगठन विरोध करेगा। इसी निर्णय के तहत सभी प्रांतीय संगठनों को अपने-अपने प्रदेशों में 2 अक्टूबर से विरोध कार्यक्रम शुरू करने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में रामपुर में गांधी समाधि स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई दिवस’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया और कहा कि आज यूपीआई के माध्यम से कोई लेन-देन नहीं किया ज...
चित्र
  शराब पार्टी में पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी बनी हत्या की वजह, दो सगे भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट झल्लार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार अकरम खान पटेल, बैतूल ब्यूरो चीफ   जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल, 2 अक्टूबर 2026। जिले में हत्या एवं अन्य गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना झल्लार पुलिस ने ग्राम खोदरी में हुई हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को फरियादिया ने थाना झल्लार में सूचना दी कि उसका 25 वर्षीय पुत्र शेखर पाल, ग्राम खोदरी निवासी सुनील टांडिलकर भगत से मिलने और सिरदर्द का इलाज कराने की बात कहकर सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात्रि करीब 8 बजे सूचना मिली...
चित्र
  आठनेर पुलिस की गौवंश तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई दो आरोपियों से 04 गौवंश बरामद, महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की आशंका दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल। जिले में गौवंश के अवैध परिवहन एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी भैंसदेही श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा ऐसे मामलों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2026 को थाना आठनेर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गौवंश को पैदल हांककर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी के दौरान दो व्यक्तियों को गौवंश को आपस में मुंह बांधकर पैदल ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से कुल 04 गौवंश बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण सीताराम पिता नंदलाल बछले , उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मोरेण्ड, थाना मुलताई — कब्जे से 02 गाय बरामद। माखन पिता चुरनल...
चित्र
  गांधी जयंती पर बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वच्छता अभियान बरकछा, मिर्जापुर , गांधी जयंती के अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट, डीडीयू कौशल केंद्र द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में प्रो. बी. एम. एन. कुमार , परिसर प्रभारी, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बीएचयू तथा डॉ. आर. एस. मिश्रा , पाठ्यक्रम समन्वयक, डीडीयू कौशल केंद्र, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान डॉ. प्रिया सिंह , सहायक प्राध्यापिका, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिश...
चित्र
  गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर ने गांधी समाधि परिसर में आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट रामपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर द्वारा गांधी समाधि परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र एवं समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों को याद किया। कांग्रेसजनों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, मानवता और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गांधी जी का जीवन सत्य और अहिंसा को समर्पित रहा : प्रमिल कुमार शर्मा इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित रह...