| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 इंडिया गठबंधन के महाधरने में अखिलेश यादव के प्रतिनिधि बनाए गए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

जन जन की आवाज न्यूज़24  रामपुर

जिला रिपोर्टर — यूसुफ की रिपोर्ट

नई दिल्ली में संसद भवन के समक्ष जारी धरने में निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

रामपुर। नई दिल्ली में संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सांसदों द्वारा किए जा रहे अनवरत धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को भी आधिकारिक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बताया गया कि 6 अक्टूबर 2026 से संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान गठबंधन के नेताओं की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने से संबंधित मांगें उठाई जा रही हैं तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता के विश्वास और निष्पक्ष मतदान पर टिकी होती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।

सांसद ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखना आवश्यक है और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए।

मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि जब तक निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने को लेकर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक इंडिया गठबंधन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लोकतंत्र एवं संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

इंडिया गठबंधन के धरने में सांसदों की भागीदारी के बीच रामपुर सांसद को सपा की ओर से प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान सांसद नदवी गठबंधन के धरने में पार्टी का पक्ष रखने तथा संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की भूमिका निभाएंगे।

इस संबंध में जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा की ओर से दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज