| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 जर्जर उप डाकघर भवन का डीएम ने किया निरीक्षण, पोस्टमास्टर से मांगी रिपोर्ट

देवरिया, 08 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप डाकघर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति, साफ-सफाई, रख-रखाव और आमजन को मिल रही डाक सेवाओं की जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पोस्टमास्टर से अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना के संबंध में रिपोर्ट मांगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन के सुदृढ़ीकरण एवं स्ट्रेंथनिंग के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। तकनीकी स्थिति का परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डाकघर को आवश्यकता पड़ने पर किसी उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने के संबंध में भी निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन से जुड़ी कार्रवाई के दौरान डाक सेवाएं प्रभावित न हों और नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से मिलती रहें। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार दुबे, देवरिया

जन-जन की आवाज़ News 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज