| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, तीन लोगों के नाम सामने आए

वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त से अवैध परिवहन पर लगाम, कार्रवाई के बाद खनिज विभाग को सौंपे वाहन

बैतूल। वन परिक्षेत्र गवासेन के टांडा बीट क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान वाहनों के चालकों से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी मांगी गई, लेकिन मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।


जानकारी के अनुसार, वन विभाग की गश्ती टीम को टांडा बीट क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रेत के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। चालकों द्वारा पूछताछ में राजस्व क्षेत्र से रेत भरकर लाने की बात बताई गई।


पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित व्यक्तियों के नाम दिनेश यादव निवासी निमिया, जगदीश यादव निवासी चिखली तथा आयुष चंदेलकर निवासी निमिया बताए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है।


वन विभाग ने कार्रवाई के संबंध में तत्काल खनिज विभाग को सूचना दी, जिसके बाद खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए तीनों वाहन कुरसाना वन परिक्षेत्र कार्यालय में खड़े किए गए हैं।

वन विभाग के अनुसार, वन परिक्षेत्र के रेंजर एवं डिप्टी रेंजर द्वारा नियमित रूप से रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इसी निगरानी के चलते वन क्षेत्र से होकर होने वाले अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने में मदद मिल रही है।

विभागीय टीम द्वारा वन क्षेत्र से जुड़े मार्गों पर लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल, मध्य प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज