🚨 फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने का आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने और उसके आधार पर विदेश जाने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस टीम को वांछित आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अखिलेश यादव (41) पुत्र टेंगरी यादव, निवासी बनिपनी, थाना रुद्रपुर को भूगुसरी मोड़ से करीब 50 मीटर आगे भूगुसरी की ओर से सुबह लगभग 9:50 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और उन्हीं के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की तथा इससे लाभ प्राप्त किया।
इस मामले में थाना रुद्रपुर में मु.अ.सं. 447/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, कांस्टेबल बृजभान यादव, रिजर्व कांस्टेबल अमन सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया
रिपोर्ट — अखिलेश कुमार दुबे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें