अभयशंकर यादव बने सयुस के बरहज विधानसभा अध्यक्ष
बरहज। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को बरहज कैंप कार्यालय में सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभयशंकर यादव को समाजवादी युवजन सभा का बरहज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि अभयशंकर यादव के बरहज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत होने से क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का युवा, बेरोजगार, किसान, छात्र, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है।
रणवीर यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नौजवान विरोधी नीतियों से परेशान होकर बड़ी संख्या में युवा समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर रामविश्वास यादव, सुशील, विशाल यादव, नीलकमल प्रसाद, सागर प्रजापति, मनोज चौहान, अनिल राजभर, इरफान अंसारी, आनंद कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता, विकास पांडे, अनिल मद्धेशिया, सूरज साहनी, सूरज चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जन-जन की आवाज़ News 24


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें