| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गाजीपुर। विजय कुमार की रिपोर्ट।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया ओवरब्रिज के पास मंगलवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव निवासी मुन्ना बिंद संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।


परिजनों के अनुसार मुन्ना का अपने भाई की साली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के माता-पिता और भाई इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। बताया गया कि भाभी के मना करने के बाद भी मुन्ना उनकी ससुराल चकहुसैन पहुंच गया था। स्वजन का कहना है कि करीब तीन दिन पहले भी मुन्ना घर पहुंचा था, जहां इसी मामले को लेकर विवाद हुआ था।

मंगलवार को मुन्ना के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान चौकिया मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास वह बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे वहां लाकर फेंका गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज