| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बूथ से मतदाता तक पहुंचने की भाजपा की रणनीति तैयार

मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को कराया गया अवगत

  विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

वाराणसी। भाजपा महानगर कार्यालय गुलाबबाग में स्नातक निर्वाचन में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची के सत्यापन से लेकर बूथ स्तर पर जनसंपर्क और मतदान प्रक्रिया की बारीकियों तक, पार्टी ने चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया है।


समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचने, मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कराने तथा मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी 23 तारीख को प्रस्तावित मतदान को लेकर चर्चा की गई। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित बताया गया। चुनाव संचालन प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश मंत्री संजय राय ने कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के नियमों का सही ढंग से पालन करना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वरीयता दर्ज करने और मतदान केंद्र पर उपलब्ध अधिकृत पेन का ही इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालन समिति के सह-प्रमुख सुधीर मिश्रा ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के लिए संचालन समिति के सदस्यों को प्रतिदिन तीन से चार घंटे तथा विधानसभा प्रभारियों और सह-प्रभारियों को कम से कम एक घंटा कार्यालय में समय देने का निर्देश दिया।

पूर्व महापौर एवं मतदाता संपर्क प्रमुख राम गोपाल मोहले ने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ पर मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही पार्षदों को कम से कम 50 मतदाताओं से संपर्क करने का लक्ष्य देने की बात कही।

बैठक में मतदाता सूची में नाम खोजने और मतदाता विवरण का सत्यापन करने के लिए मोबाइल ऐप की सहायता लेने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया।

इस अवसर पर महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, राजेश त्रिवेदी, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, अरविंद सिंह, प्रज्ञा पांडेय, राजकुमार यादव, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, मधुप सिंह, जगन्नाथ ओझा, किशोर पाण्डेय, राकेश मोहन दीक्षित, प्रिंस द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, पिंटू जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज