यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं: शैलेंद्र शर्मा
व्यापार मंडल 10 अक्टूबर को रामपुर में करेगा विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों से शामिल होने की अपील
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
जिला रिपोर्टर: यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक मंजूर शम्सी चौक, पान दरीबा में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे छोटे और मझोले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि बाजार में पहले से ही मंदी और प्रतिस्पर्धा का माहौल है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने से व्यापारी वर्ग की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल ध्यान देने और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखने की मांग की।
उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से 10 अक्टूबर, शनिवार को यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में रामपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 10 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे मंजूर शम्सी चौक, पान दरीबा में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने व्यापारी समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेने और एमडीआर शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में शैलेंद्र शर्मा, शाहिद शम्सी, शुएब, मोहम्मद खान, हारिस शम्सी, प्रदीप खंडेलवाल, राम गुप्ता, बिलाल शम्सी, इमरान, सलीम, उजैर अहमद, फैसल हबीब, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, पुष्कर अग्रवाल, वाजिद अली, नजमी खान, हरीश अरोड़ा, जगन्नाथ चावला, मुराद खान, संजीव कपूर और नीतू चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें