| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 वार्ड 13 से सभासद प्रत्याशी मुकर्रम साहब ने जनता के हित में कार्य करने का लिया संकल्प

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास की प्राथमिकताएं रखीं, एडवोकेट जुनेद खान एवं बसपा नेता शहाब खान ने जताया समर्थन

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर

जिला रिपोर्टर — यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर। वार्ड नंबर 13 में सभासद पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सभासद पद के प्रत्याशी मुकर्रम साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं।


प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुकर्रम साहब ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 13 की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

अधूरे विकास कार्य पूरे कराने का आश्वासन

मुकर्रम साहब ने कहा कि स्वर्गीय महफूजुर्रहमान खान, जो वार्ड नंबर 13 के सभासद रहे हैं, उनके कार्यकाल में शुरू हुए जो विकास कार्य किसी कारणवश अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि वार्डवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े और उनकी आवाज संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि सभासद का पद जनता के प्रति जिम्मेदारी का पद है। वह वार्ड के प्रत्येक नागरिक के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का प्रयास करेंगे।

एडवोकेट जुनेद खान और बसपा नेता शहाब खान ने जताया समर्थन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडवोकेट जुनेद खान एवं बसपा नेता शहाब खान ने मुकर्रम साहब के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने वार्ड की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने की बात कही।

समर्थकों की रही मौजूदगी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहाब खान, मोईन हसन खान, नवाब भाई, मुकर्रम खान, इबाद उल्लाह खान, विक्की, जुनेद, तस्लीम, मोनी, सोनू, फहीम, सुहैल खान, जैद, एहतिशाम, जुनेद उर रहमान, नावेद उर रहमान, फैसल उर रहमान, फैज़ी उर रहमान, सफी उर रहमान, शमान उर रहमान, उबैद खान, परवेज खान, मोनिस अकबर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस दौरान वार्ड नंबर 13 के कई वाशिंदों की ओर से भी मुकर्रम साहब के समर्थन में मौजूदगी दर्ज कराई गई।

मुकर्रम साहब ने कहा कि उनका प्रयास केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चुनाव के बाद भी जनता के बीच रहकर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने वार्ड की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की।

रिपोर्ट — यूसुफ, जिला रिपोर्टर रामपुर

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज