| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 अंबेडकर नगर में रिफॉर्म उत्सव के तहत सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नैनो उर्वरकों के उपयोग और पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: विजय कुमार 

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 

अंबेडकर नगर। दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को कृषि भवन सभागार, अंबेडकर नगर में रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं इफको के अधिकारियों सहित लगभग 60 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह तथा जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इफको अयोध्या के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद, इफको बाजार बसखारी केंद्र प्रभारी आदित्य तिवारी, इफको बाजार रामनगर केंद्र प्रभारी साहित्य पटेल, एसएफए राहुल कुमार और एसएफए हॉटस्पॉट अभय वर्मा ने भी सहभागिता की।


प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर एवं सागरिका के उपयोग और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन उत्पादों के संबंध में किसानों को जागरूक करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह ने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि किसान नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

वहीं, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने किसानों से धान की पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने पराली प्रबंधन के लिए इफको बायो डी-कंपोजर का उपयोग करने पर जोर दिया, जिससे पराली के उचित निस्तारण के प्रति किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम में इफको एमसी के टीएमई श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने कीटनाशकों एवं फफूंदनाशकों के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

कार्यक्रम का संचालन इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किया। अंत में उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज