| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा

अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ, 6 अक्टूबर।योगी सरकार ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को दशहरा के अवसर पर कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की तैयारी की है। इसके लिए किसानों से 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।


संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) बलराम वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना में 2166 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं फसल अवशेष प्रबंधन के लिए संचालित योजना के अंतर्गत 1755 कृषि यंत्रों का लाभ किसानों को दिया जाएगा।

इसके अलावा कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक, किसान ड्रोन सहित अन्य एकल कृषि यंत्रों पर भी अनुदान का प्रावधान है। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक की व्यवस्था की गई है।

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर और मिलेट पर्लर, जबकि कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत कृषि रक्षा यंत्रों के लिए किसान आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही सीडीपी योजना के तहत भी कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

किसान www.agriculture.up.gov.in पर जाकर किसान कॉर्नर में “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” विकल्प पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर यंत्रों की बुकिंग, जनपदवार आवेदन, अनुदान प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज