| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में लिया संकल्प

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ अभियान के अंतर्गत बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को उपस्थित लोगों ने सुना। प्रधानमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से देशवासियों से सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जुड़ने का आह्वान किया।


विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों से संवाद कर विकसित भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सहभागिता का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पांडे, श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत@2047’ के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति में अपनी सहभागिता निभाने और सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल

रिपोर्ट: सुभाष यादव

शाहपुर तहसील ब्यूरो चीफ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज