मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को किया याद
विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में हवन-पूजन, शांति पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ ने मुलायम सिंह यादव के गरीबों, किसानों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा।
पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और आपसी सौहार्द की राजनीति को मुलायम सिंह यादव की महत्वपूर्ण विरासत बताया। वहीं, प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने कहा कि नेताजी का संघर्ष, सादगी और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम राम यादव, अखिलेश मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’, शशि प्रताप सिंह, हृदय गुप्ता, भीष्म नारायण यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, पिंटू पाल, उमाकांत त्रिपाठी, गोपाल पांडेय और श्रीराम सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विजय कुमार की रिपोर्ट
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें