| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 सेवा ज्योति यात्रा के साथ लिया विकसित भारत @2047 का संकल्प

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24  रामपुर

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

रामपुर में भाजपा का जिला स्तरीय कार्यक्रम, मशाल और तिरंगे के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रामपुर के रंगोली मंडप में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में हुआ।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपमाला संतोषी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती सुहासिनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। संबोधन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

सेवा ही भाजपा की मूल भावना : दीपमाला संतोषी

मुख्य अतिथि श्रीमती दीपमाला संतोषी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी का संकल्प है।


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से ही विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाया जा सकता है।


जनसेवा और जनसंपर्क को गति देने का आह्वान

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुहासिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के साथ जनसेवा एवं जनसंपर्क के कार्यों को और अधिक गति देनी होगी।

मशाल, तिरंगे और भाजपा ध्वज के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

कार्यक्रम के उपरांत सेवा ज्योति यात्रा रंगोली मंडप से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में प्रज्वलित मशाल, तिरंगा और भाजपा के ध्वज लेकर शामिल हुए।

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भारत माता की जय के जयघोष लगाए। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया तथा लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कुंवर बहादुर राजपूत ने किया।

बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक राजबाला, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, निवर्तमान सांसद घनश्याम सिंह लोधी, सुनीता सिंह सैनी, सौरभ पाल लोधी, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, कुलवंत औलख, हरीवाला यादव, राजीव लोचन, जगपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील मौर्य, विवेक रुहेला, श्वेता शर्मा, विक्रम सिंह, पवन शर्मा, महेंद्र मौर्य, देवेंद्र चौधरी, महा सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, संगठन और विकसित भारत @2047 के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज