मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं
भोपाल/इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे समत्व में एडीजी इंटेलीजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी।
इसके बाद दोपहर 3:00 से 3:15 बजे तक स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन तथा 3:20 से 3:45 बजे तक स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे। शाम 4:10 बजे रेसीडेंसी कोठी, इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम है।
शाम 5:25 से 5:30 बजे होटल एस्सेटेनिया लग्जरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:45 से 6:55 बजे होटल शेरटन ग्रैंड पैलेस पहुंचेंगे, जहां शाम 7:00 से 8:00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है।
रात्रि 8:30 बजे एयरपोर्ट इंदौर पहुंचने के बाद 8:35 से 9:00 बजे तक भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9:15 बजे निवास पहुंचेंगे।
रिपोर्टर: अकरम खान पटेल
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें