| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बच्चों का शिक्षा स्तर कमजोर मिलने पर शाहपुर बीईओ बर्डे हटाए गए

सुभाष यादव, ब्यूरो चीफ शाहपुर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24

बैतूल/शाहपुर। शासकीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक आयुक्त को कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर अपेक्षित स्तर से कमजोर मिला। निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने शाहपुर विकासखंड के बीईओ बर्डे के खिलाफ कार्रवाई की है।


बीईओ बर्डे को शाहपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद से हटाकर एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुंडी मूल शाला में पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह शासकीय हाई स्कूल जवारा के व्याख्याता श्री दिलीप कुमार गीते को शाहपुर बीईओ का प्रभार सौंपा गया है।


बताया गया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। कई स्थानों पर अपेक्षित जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई।

कार्रवाई के बाद विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और नियमित मॉनिटरिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों और ग्रामीणों ने कमजोर शैक्षणिक स्तर वाले विद्यालयों में विशेष सुधार अभियान चलाने तथा नियमित निगरानी की मांग की है।

अब देखना होगा कि नए बीईओ के पदभार संभालने के बाद शाहपुर विकासखंड के शासकीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कितना सुधार देखने को मिलता है।

रिपोर्ट: सुभाष यादव, ब्यूरो चीफ शाहपुर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज