| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजा चिचोली, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

चिचोली। महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर चिचोली नगर के मुख्य चौक पर एनएसयूआई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने कहा कि जब भी देश को युवाओं की जरूरत पड़ी है, युवाओं ने आगे बढ़कर देश के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और उनका “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा आज भी युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जगाता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी मदन शुक्ला ने युवाओं और छात्रों को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहिए और समाज व देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

वहीं आर्य समाज गुरुकुल समिति के अध्यक्ष सचिन आर्य ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, शिक्षा तथा राष्ट्र की उन्नति में लगानी चाहिए।


कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद पंचायत सदस्य राज वड़ीवा, मनोज यादव, झुल्लू सिंह, सलामून खान, अज़ल खान, यश पन्द्राम, अरहान खान, सूर्या, करण सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए युवाओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज