| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड 21 से 27 सितंबर तक मनाएगा विश्व पर्यटन सप्ताह

हेरिटेज वॉक, सेमिनार, संग्रहालय भ्रमण और टूरिज्म वॉक होंगे प्रमुख आयोजन

वाराणसी। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर के अवसर पर वाराणसी टूरिज्म गिल्ड (वीटीजी) की ओर से 21 से 27 सितंबर तक ‘विश्व पर्यटन सप्ताह-2026’ मनाया जा रहा है। सात दिवसीय आयोजन के दौरान पर्यटन, विरासत, संस्कृति और आतिथ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा को लेकर आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता वीटीजी अध्यक्ष सुभाष कपूर एवं भारत पर्यटन, वाराणसी, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।

इस अवसर पर वीटीजी के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, सचिव सौरभ पांडे, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे।


पहले दिन होगा प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण

कार्यक्रम के पहले दिन 21 सितंबर को प्रॉपर्टी विजिट एवं फैम ट्रिप के तहत स्वर्वेद मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, डॉल्फिन साइट और चंद्रावती जैन मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद सारनाथ स्थित आम बाग में प्रॉपर्टी विजिट एवं लंच का आयोजन होगा। कार्यक्रम के लिए परिवहन की व्यवस्था वीटीजी की ओर से की जाएगी।

विश्व पर्यटन सप्ताह के अन्य दिनों में भी वाराणसी के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें सारनाथ संग्रहालय, धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है।

27 सितंबर को होगी टूरिज्म वॉक

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को वार्षिक परंपरा के अनुसार होटल डि पेरिस ग्राउंड, कैंट से शास्त्री घाट तक टूरिज्म वॉक आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार इसमें करीब 500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ने सभी पर्यटन हितधारकों से विश्व पर्यटन सप्ताह-2026 को पर्यटन, विरासत, संस्कृति और आतिथ्य का अविस्मरणीय उत्सव बनाने में सहयोग की अपील की है।

रिपोर्टर: विजय कुमार वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें


🌐 न्यूज़ पोर्टल:

"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)


▶️ YouTube:

"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)


📷 Instagram:

"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)


📘 Facebook:

"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)


✖️ X (Twitter):

"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)


🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:

"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)


📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

7300 666 008


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज