WEC शाहपुर का भव्य उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा
बैतूल। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से WEC शाहपुर का उद्घाटन कार्यक्रम 21 सितंबर 2026 को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समीप दीप प्रज्ज्वलन एवं ब्रह्मनाद गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ केंद्र के सफल संचालन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में अमेरिका से ऑनलाइन जुड़कर दानदाता श्री विनोद जी एवं श्रीमती सुनंदा देशमुख जी ने कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े श्री हिमांशु मेहरा ने दानदाता एवं दिल्ली टीम का परिचय कराया तथा WEC शाहपुर के उद्देश्य और संचालन संबंधी जानकारी साझा की। दिल्ली टीम की WEC प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर स्नेहा जी एवं आरती जी ने भी ऑनलाइन जुड़कर मार्गदर्शन दिया।
महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सह योजना प्रमुख श्री दिलीप जी वाडीवा ने एकल अभियान की संकल्पना एवं ग्राम विकास के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देशभर में ग्रामोत्थान के 14 स्थायी प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि WEC शाहपुर का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं सिलाई सहित अन्य कौशल सीख सकेंगी और अपनी आवश्यकता एवं पसंद के कपड़े स्वयं तैयार कर सकेंगी। इससे महिलाओं में कौशल, आत्मविश्वास और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
प्रांत ग्राम विकास प्रमुख श्री बृजलाल जी ने ग्रामीण विकास के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में श्री मनोज गुप्ता जी, श्री रामप्रकाश गुप्ता जी, एकल अंचल अध्यक्ष श्री भोलाराम जी, अंचल उपाध्यक्ष श्री सदाराम झड़वडे जी, श्री धर्मेंद्र शुक्ला जी, संच अध्यक्ष श्री महेश यादव जी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री रोहित नायक जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पम्मी छोटू राठौर जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने WEC शाहपुर के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में जोनल कोऑर्डिनेटर श्री रघुनंदन जी गौतम, स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री किशन मेघवाल जी, श्री संतराम यादव जी, श्री सोनू यादव जी, श्री छोटू यादव जी, श्री सोहन विश्वकर्मा जी, श्री राजेश यादव जी, श्री सुशील कड़से जी, श्री उमेश यादव जी, श्री अखलेश जी, श्रीमती अनुसुइया दुर्वे जी, श्रीमती कौशल्या जी एवं श्रीमती रश्मि जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
WEC शाहपुर का शुभारंभ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक पहल के रूप में किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में श्री रामप्रकाश गुप्ता जी ने उपस्थित अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: दुर्गेश यादव
मध्यप्रदेश हेड, जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें