| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मक्के के खेत में छिपाकर उगाए जा रहे गांजे के 1,270 पौधे जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बैतूल/शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम सेमरपुरा (सेमलपुरा) में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए गांजे के 1,270 हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त पौधों का कुल वजन 54.20 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,16,800 बताई गई है।


पुलिस को 22 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरपुरा निवासी नकुल जावलकर के घर के पीछे स्थित खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना पर उप निरीक्षक नीरज खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। मक्के की फसल के बीच गांजे के छोटे-बड़े पौधे पाए गए।

मौके से 2 फीट से 8 फीट तक लंबे कुल 1,270 पौधे जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई और जब्त पौधों को गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

केशव पिता गांगाराम जावलकर, उम्र 72 वर्ष

नकुल पिता केशव जावलकर, उम्र 33 वर्ष

दोनों निवासी ग्राम सेमरपुरा, थाना शाहपुर, जिला बैतूल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 8, 20(a) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश, SDOP शाहपुर सैफा हासिमी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में की गई।

रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज