| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सालय चिचोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

चिचोली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को चिकित्सालय चिचोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन एवं हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों के साथ रक्तदान कैंप सहित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

चिकित्सालय चिचोली में आयोजित शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, अमन आवलेकर, मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता, डॉ. राहुल आर्य, शुभम सवाई, नाना राठौर, पुनीत राठौर, हर्षित आर्य, उमंग आर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल ब्यूरो चीफ, बैतूल

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज