गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद
16.10 लाख रुपये कीमत के मोबाइल मिले
रामपुर: सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल टीम की कार्रवाई से आमजन के गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
मोबाइल मालिकों को लौटाए गए फोन
21 सितंबर 2026 को नवीन पुलिस कार्यालय, रामपुर में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता
रामपुर पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों और CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल व थाना स्तर की CEIR टीम ने कार्रवाई की।
रामपुर पुलिस की अपील
पुलिस ने मोबाइल धारकों से अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें