अघोर पीठ आश्रम पड़ाव में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस
वाराणसी | रिपोर्टर विजय कुमार
वाराणसी के पड़ाव स्थित अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान समूह के
पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर में सफाई एवं श्रमदान के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः लगभग 6 बजे पड़ाव आश्रम से प्रभातफेरी निकाली गई, जो प्रह्लादघाट, मछोदरी, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, कचहरी और पांडेयपुर होते हुए सारनाथ स्थित अघोर-टेकरी पहुंची।
अघोर-टेकरी पर परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु की चरणपादुका का पूजन एवं ध्वजारोहण संस्था के मंत्री डॉ. शिवपूजन सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद श्री पृथ्वीपाल द्वारा सफलयोनि पाठ किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद श्रद्धालुगण आशापुर से पंचकोशी मार्ग होते हुए मदन मोहन मालवीय रोड, कज्जाकपुरा और पुराने जीटी रोड से राजघाट पुल के रास्ते पड़ाव स्थित अघोर पीठ आश्रम पहुंचे।
आश्रम में लगभग 9:15 बजे श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी की प्रतिमा का पूजन कर सर्वेश्वरी ध्वज का ध्वजारोहण किया। अघोर शोध संस्थान एवं लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार द्वारा सफलयोनि पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, प्रातः लगभग 5:30 बजे कुछ श्रद्धालु पैदल प्रभातफेरी लेकर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पहुंचे। वहां से अघोरेश्वर भगवान राम घाट से गंगाजल से भरे कलश लेकर पड़ाव आश्रम लौटे। इन कलशों को सर्वेश्वरी ध्वज के चबूतरे, आश्रम के मुख्य द्वार और गणेश पीठ द्वार पर स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
प्रभातफेरी में सबसे आगे मोटरसाइकिल सवार चल रहे थे। उनके पीछे समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का बड़ा चित्र लगा वाहन था। इसके पीछे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से प्रभातफेरी में शामिल हुए।
बताया गया कि श्री सर्वेश्वरी समूह की देशभर में स्थित विभिन्न शाखाओं में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
वाराणसी में मंडुवाडीह स्टेशन के सामने स्थित सर्वेश्वरी निवास प्रांगण, हाजी सुलेमान का बगीचा, जो अघोरेश्वर महाप्रभु की साधना-स्थली के रूप में जाना जाता है, वहां भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां श्री सुशील कुमार सिंह ने पूजन एवं सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया।
रिपोर्ट: विजय कुमार, वाराणसी
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
🔗 हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें
🌐 न्यूज़ पोर्टल:
"janjankiawaznews24.com" (https://reference-url-citation.invalid/0)
▶️ YouTube:
"@Janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/1)
📷 Instagram:
"@janjankiawaznews24" (https://reference-url-citation.invalid/2)
📘 Facebook:
"Facebook Page" (https://reference-url-citation.invalid/3)
✖️ X (Twitter):
"@akhileshdubpj" (https://reference-url-citation.invalid/4)
🔗 सभी सोशल मीडिया लिंक:
"Beacons – Jan Jan Ki Awaaz News 24" (https://reference-url-citation.invalid/5)
📞 चैनल से जुड़ने एवं समाचार/विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
7300 666 008
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
हर खबर, आप तक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें