| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मरदह पहुंचा वायरल ट्रक, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस के छूटे पसीने, सोशल मीडिया पर छाया ट्रक

मरदह (गाजीपुर)। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा भारी-भरकम ट्रक बुधवार को बिरनो थाना क्षेत्र के डांडीकला टोल प्लाजा को पार कर मरदह की ओर पहुंचा। ट्रक को देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। लोगों में इस ट्रक को लेकर इतना उत्साह देखने को मिला कि गांवों से लोग सड़क किनारे पहुंचकर घंटों इसके आने का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान मोबाइल से फोटो, वीडियो और रील बनाने की भी होड़ लगी रही।


जानकारी के अनुसार, ट्रक डांडीकला टोल प्लाजा के किनारे की लेन को तोड़कर बनाए गए वैकल्पिक रास्ते से होकर टोल प्लाजा को पार कर सुबह मरदह की तरफ बढ़ा। इसके बाद ट्रक को मरदह से मऊ की ओर जाने वाले वाराणसी-गोरखपुर मार्ग से आगे बढ़ना है। मरदह के हैदरगंज गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दो ओवरब्रिज ट्रक के रास्ते में पड़ रहे हैं। भारी वाहन को निकालने के लिए ओवरब्रिज के नीचे सड़क को तोड़कर गिट्टी और मिट्टी डालकर रास्ता तैयार किया गया है।

ट्रक के पहुंचने की जानकारी जैसे-जैसे आसपास के गांवों में फैली, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग ट्रक को देखने के लिए जमा हो गए। कई लोग अपने मोबाइल फोन से ट्रक की तस्वीरें और वीडियो बनाते रहे। सोशल मीडिया पर भी ट्रक की लोकेशन को लेकर लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते नजर आए। क्षेत्र में जगह-जगह लोगों के बीच यही चर्चा रही कि "वायरल ट्रक कहां तक पहुंचा?"

मरदह के बाद कंसहरी गांव के पास ट्रक के रुकने पर स्थिति और भीड़भाड़ वाली हो गई। हजारों की संख्या में लोगों के सड़क पर पहुंच जाने से फोरलेन की एक लेन पर आवागमन प्रभावित होने लगा। यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक लोगों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराने की कवायद करते रहे। पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया गया कि देर शाम तक यह ट्रक डांडीकला टोल प्लाजा से चलकर मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव तक पहुंच चुका था। डांडीकला टोल प्लाजा से केलही गांव की दूरी करीब 16 किलोमीटर बताई जा रही है। अब ट्रक को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दोनों ओवरब्रिज पार करने के बाद गाजीपुर के मटेहूं बॉर्डर से मऊ जिले की सीमा में प्रवेश करना है।

ट्रक की लगातार चर्चा और इसके रास्ते में पड़ने वाले स्थानों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। ट्रक जहां से गुजर रहा है, वहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन-जन की आवाज़ News 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज