| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 महमूदाबाद में क्रांतिकारी विचार मंच के प्रथम स्थापना माह पर संगोष्ठी आयोजित

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 

रिपोर्टर सुनील सिंह, सीतापुर 

महमूदाबाद, सीतापुर। क्रांतिकारी विचार मंच के प्रथम स्थापना माह के अवसर पर महमूदाबाद में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी श्री अनुराग सिंह के नेतृत्व में किया गया।


कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री संदीप अवस्थी वरिष्ठ अतिथि तथा श्री अशोक सिंह पप्पू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

संगोष्ठी के दौरान संगठन के विस्तार की समीक्षा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय तथा महमूदाबाद, पहला और रामपुर मथुरा में ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने अपने संबोधन में संगठन के साथियों में जोश भरते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास और एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम में शोभित सिंह सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।


संगोष्ठी के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में संगठन की आगामी रणनीति और गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

रिपोर्टर: सुनील सिंह, सीतापुर

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज