| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

जलभराव से ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

कुशीनगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई गांवों में पानी की निकासी ठीक से नहीं होने के कारण सड़क और नालियां पानी से भरी हैं। लंबे समय से पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर, कोहरगड्डी, नौगावां और महेशरा गांवों के अलावा नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ढोलहा, देवतहा बाली और मड़ार विंदवलिया में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी समय से बाहर नहीं निकल पा रहा है। नालियों और जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावी नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। गांवों में लंबे समय से पानी जमा रहने के चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

जलभराव के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से पानी निकालने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे बारिश के दौरान दोबारा जलभराव की स्थिति पैदा न हो।


ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराएं और जलभराव वाले स्थानों पर सफाई एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाए।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
कुशीनगर संवाददाता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज