| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

बंदरों के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद, AIMIM ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह 


रामपुर। जनपद के ग्राम लालू नगला और एस पास के गाँव में बंदरों के बढ़ते आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की महीनों की मेहनत और लागत कुछ ही समय में बर्बाद हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है इसी गंभीर समस्या को लेकर AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर किसानों की फसलों को बंदरों से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई


 सलमान शाह ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई, बढ़ती कृषि लागत और मौसम की मार से परेशान हैं। ऐसे में बंदरों द्वारा लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाया जाना किसानों के लिए एक और बड़ी समस्या बन गया है। कई क्षेत्रों में किसान अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों की निगरानी करने को मजबूर हैं उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए


, किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जाए और नियमानुसार उन्हें उचित मुआवज़ा दिलाया जाए। साथ ही भविष्य में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए सलमान शाह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनकी मेहनत और फसल की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।


 AIMIM किसानों के हक और उनकी समस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी युवा ज़िला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान युवा ज़िला महासचिव आसिफ खान सम्मान खान हाफिज अहमद नसीर अली हाजी शकील नफीस अंसारी आदि मौजूद रहे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज