मंदिर से चोरी गैस सिलेंडर बरामद, आठनेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बैतूल। थाना आठनेर पुलिस ने ग्राम बाकुड़ स्थित बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र सिंह जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में ग्राम बाकुड़ निवासी लोकेश वागद्रे ने बजरंग मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट थाना आठनेर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 230/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने शेख शमशेर पिता शेख गुलाब,
म्र 36 वर्ष, निवासी बाकुड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम बाकुड़ में मोहन के खेत के पीछे झाड़ियों से इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,000 रुपये है, बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय भैंसदेही में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जिला जेल बैतूल दाखिल कराया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, एएसआई गंभीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 110 निर्मल सिंह पवार, आरक्षक 226 बीरबल मीना एवं आरक्षक 499 मनीष पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें