महमूदाबाद से बड़ी खबर
जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में काल्विन इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
महमूदाबाद/सीतापुर। काल्विन इंटर कॉलेज महमूदाबाद के लिए आज का दिन गौरव और हर्षोल्लास से भरा रहा। जिला स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विशाल और हरिओम ने तीसरा स्थान, जबकि किशन ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने दमखम और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता के पीछे विद्यालय की खेल शिक्षिका आदरणीय चंद्रावती मैम का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल प्रशिक्षण, निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेजर बृजकिशोर ने विजेता छात्रों और खेल शिक्षिका चंद्रावती मैम की सराहना करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण को सफलता का प्रमुख आधार बताया।
इस उपलब्धि के बाद काल्विन इंटर कॉलेज के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर – सुनील सिंह
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24, सीतापु
र




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें