📰 बड़ी खबर | बिहार–झारखंड
सोन नदी जल बंटवारे पर बड़ा समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़-फीट जल बंटवारे को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
करीब 25 वर्षों से लंबित जल विवाद के समाधान को सहकारी संघवाद और ‘टीम भारत’ की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
समझौते से दोनों राज्यों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इससे लाखों किसानों और ग्रामीण आबादी को सीधा लाभ मिलने तथा ग्रामीण विकास को गति मिलने की संभावना है।
मुख्य बात: बिहार और झारखंड के बीच जल बंटवारे का विवाद सुलझने से दोनों राज्यों के लिए विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें